Wednesday, 26 December 2007

भाजपा का मोदी युग

भाजपा अब वाजपेयी युग से निकलकर सीधे मोदी युग में प्रवेश कर गई है। अपेक्षाकृत कट्टर कहे जाने वाले आडवानी ने रथयात्रा और राममंदिर आंदोलन के जरिए भाजपा को न सिर्फ मजबूत किया बल्कि सत्ता भी हासिल कर ली। वाजपेयी की अगुवाई में कट्टरता को किनारे रखकर समान विचार वाले दलों का गठबंधन बनाया और केंद्र की सत्ता हासिल की। लेकिन तब भाजपा को सत्ता विकास के नाम पर नहीं बल्कि राम और परिवर्तन के नाम पर मिली थी। वह था अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी का युग। अब नरेंद्र मोदी भाजपा को मोदी युग में ले आए हैं। बेशक मोदी भी कट्टर हिंदुत्व की राह चलकर इस मुकाम पर पहुंचे हैं मगर गुजरात में कांग्रेस को चुनौती उन्होंने सिर्फ हिंदुत्व नहीं, विकास के नाम पर दी थी। अब मोदी भले कहें कि भाजपा उनकी मां है मगर यह सच है कि अपनी कुशल कार्यशैली से वे भाजपा से भी बड़े हो गए हैं। इतने बड़े कि भाजपा यह युग मोदी युग के नाम से जाना जाएगा। जैसी गल्ती कांग्रेस ने गुजरात में की है अगर लोकसभा चुनावों में भी वहीं दुहराई तो संभव है कि मोदी भाजपा को केंद्र में काबिज करने में भी कामयाब हो जाएंगे। आखिर क्या खासियत है मोदी की जो चाय बेचने से अपना सफर शुरू करके एक पार्टी के भाग्यविधाता बन बैठे ।

छोटे से रेलवे स्टेशन पर कभी चाय बेचकर अपनी जिंदगी चलाने वाले भाजपा नेता नरेंद्र मोदी गुजरात की राजनीति में एक ऐसे क्षत्रप के रूप में उभरे हैं जो लगातार तीसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जो एक रिकार्ड है।
मुख्यमंत्री के तौर पर 27 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे मोदी गोधरा कांड के बाद गुजरात में भड़के दंगों के दिनों से आज तक विपक्ष और अपने ही दल के कुछ छोटे-बडे़ नेताओं की आलोचनाओं और विरोध का सामना करते आ रहे हैं। 57 वर्षीय इस नेता ने इस बार के चुनाव में सभी बाधाओं को पार करते हुए लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद अपने पास बनाए रखा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक मोदी को अन्य लोगों से अलग करने वाली खासियत है, प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने लाभ में बदलने की उनकी कला। चाहे 2001 में गुजरात में आया भीषण भूकंप हो या उसके एक वर्ष बाद हुआ गोधरा कांड सभी घटनाक्रमों का उन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए बखूबी इस्तेमाल किया। गुजरात में आए भूकंप से मची तबाही और फिर तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के खिलाफ असंतोष उभरने पर तत्कालीन भाजपा महासचिव और पार्टी प्रवक्ता मोदी को प्राकृतिक और पार्टी के संकट से निपटने के लिए वहां मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दे कर भेजा गया। संकटमोचक बन कर पहुंचे मोदी ने छह अक्टूबर 2001 को पटेल की जगह गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
मुख्यमंत्री बनने के बाद मोदी ने कहा था कि वह गुजरात में एक दिवसीय मैच खेलने आए हैं, लेकिन 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड और उसके बाद राज्य में भड़के सांप्रदायिक दंगों ने पूरी तस्वीर ही बदल दी। दोनों ही घटनाओं के बाद गुजरात की राजनीति का मुख्य बिंदु हिंदुत्व बन गया और मोदी उसकी केंद्रीय भूमिका में आ गए। आरएसएस के दुलारे रहे मोदी देखते ही देखते हिंदुत्व के पर्याय बन गए। मोदी की जिंदगी का सफरनामा 17 सितंबर 1950 को मेहसाणा जिले के छोटे से वाडनगर शहर में एक निर्धन परिवार से शुरू हुआ। वह घांची समुदाय के हैं जो अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है।
शुरू से ही दृढ़ इच्छा शक्ति रखने वाले मोदी वाडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने और बाद में अहमदाबाद में एक कैंटीन चलाकर संघर्ष करते हुए गुजरात में सत्ता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचे हैं। संघर्षो के बीच ही मोदी ने वाडनगर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और आरएसएस प्रचारक रहते हुए 1980 के दशक में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए किया। उनमें नेतृत्व क्षमता छात्र जीवन से ही दिखने लगी थी, जब वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता के रूप में उभरे। वर्ष 1987 में संघ से भाजपा में आने के बाद मोदी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। एक वर्ष के भीतर ही उन्हें पार्टी की गुजरात इकाई का महासचिव बना दिया गया। 1995 में उन्हें भाजपा ने दिल्ली भेजा और वह राष्ट्रीय सचिव बनाए गए।
गुजरात दंगों के लिए भारी आलोचनाओं सामना करने के बावजूद उन्होंने इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया और गौरव यात्रा निकाल कर दिसंबर 2002 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की झोली में जीत डाली। 22 दिसंबर 2002 को मोदी को मुख्यमंत्री पद के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई। पहले कार्यकाल में उन्होंने जहां अपने हिंदुत्व की छवि को धार दी वहीं दूसरे कार्यकाल में वह विकास पुरुष के रूप में खुद को स्थापित करने में जुट गए। पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल में मोदी ने जीवंत गुजरात का नारा दिया और बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों तथा निवेशकों को गुजरात की ओर आकर्षित करने में सफल भी हुए। हालांकि राज्य के किसान, आदिवासी और कुछ अन्य समुदाय उनकी नीतियों से नाराज भी नजर आए, लेकिन एक बड़ा तबका राज्य का तेजी से औद्योगिक विकास होने के कारण खुश भी हुआ.

Tuesday, 25 December 2007

सारसंसार की नई पठनीय सामग्री- स्वीनिया के कुत्ताखोर

रोमा जाति की दुर्दशा पर आस्ट्रिया के लेखक कार्लमार्क्स गौस की पुस्तक का हिंदी अनुवाद सारसंसार हिदी पत्रिका ने प्रकाशित किया है। मैंने पढ़ा। यह काफी रोचक है। आप भी पढ़ सकते हैं साइट में जाकर। पत्रिका की मुख्य संपादक अमृत मेहता के मेल के जरिए यह लिंक मिला है। इस लिंक पर जाकर इस अनुवाद की पीडीएफ प्रति को खोलकर पढ़िए। पत्रिका ने और भी बहुत कुछ अनूदित किया है जिसका जिक्र इसी पीडीएफ में है। मैंने अमृतजी का मेल और उसके नीचे अनुवाद के पीडीएफ का पता भी दिया है।
अमृतजी का मेल - literature@saarsansaar.com

अनुवाद के पीडीएफ का पता - http://www.saarsansaar.com/sansar.pdf

यह है उनकी चिट्ठी जो उन्होंने भेजी है अनुवाद के बारे में पूरे विवरण के साथ।

Dear Friends of Literature,

SAAR SANSAAR in its latest issue of April-June 2008 presents you with something very special by an eminent Austrian writer Karl-Markus Gauss, "Svinia ke Kuttakhor" ("Die Hundeesser von Svinia") is a book on a clan of European Romas living in inhuman conditions in Slovakia. Their three castes, namely Roma, Siganik and Degesi represent the age-old caste-system of India, which is still prevalent in a remote corner of Europe in its ugliest form. The Degesis (the equivalent of our "Shudras") are the ones being discriminated by their high-caste tribesmen, while on the other hand the whole of Roma community is despised by the rest of the society in Europe. It becomes necessary to explain here that the Romas aka Gypsies, now living in Europe, come originally from India, from where they migrated to the West about eight centuries ago; before coming to Europe they traversed a long path from Asia to Arabia to the North-West. In the course of time they started calling themselves Arab and totally forgot their Indian ancestory. It was left to an Indian diplomat in Moscow, Mr. WR Rishi, who later became a Professor of Roma Studies at the Panjab University, Chandigarh, to dig out Roma's Indian tracing their linguistic affinity to Punjabi and Rajasthani.

In the Third Reich the Romas were evenly persecuted by the Hitlers Nazi-regime along with the Jews. They were also slaughtered in hordes in various Nazi death-camps. But while the Jews have been able to claim war-damages, the surviving Romas have received nothing, not even the compassion of their compatriot. Because neither do they have a strong lobby nor have they tried to assert their rights in the countries of their adoption.

Dr. Karl-Markus Gauss has expansively written on Europe, and also on its national minorities like Sefardins of Bosnia-Herzogvina, Sorbs of Germany, Armenians of Balkan, Ruthenians of Ukraine and Slovakia etc. He undertook an extensive journey of Slovakia to study the living conditions of Romas, the poorest of poor in Europe. In his narration he has objectively played the role of an observer. For his writings he has won most of the prestigious European Literary Prizes on Journalistic writings, e.g. European Essay Prize Charles Veillon, Austrian National Prize for Cultural Journalism, Austrian Book-Sellers' Prize for Central European Literature and Mannes Sperber Prize etc. He is also the Editor of a well-known journal for literary criticism, viz. "Literatur und Kritik"

A corrigendum to the last posting: The last date for applying for a Writers Residency in Chateau de Lavigny in Switzerland is not January, 2008, but March 1, 2008. The error is regretted. Our elite readers still have ample time to apply. In case there is difficulty in opening the website of the Chateau, please write directly to me. I will mail the Application Form.

This April 08 issue has been published much in advance as a Special New Year gift to the readers of "Saar Sansaar". It is hoped that the readers will enjoy this stimulating piece of literature. With this I also take a 6 months' Sabbatical to devote my time to other literary pastimes. Click www.saarsansaar.com to read Gauss' tour de force.

With this I wish you all, my friends, a verrry verrry merry Christmas and a Happy New Year 2008.

Sincerely yours

Amrit Mehta, Chief Editor

Monday, 24 December 2007

कोलकाता को किसने बसाया ?

आज का आधुनिक बंगाल और कोलकाता किसी जमाने की सामंती पहचान को काफी पीछे छोड़ चुका है। लगभग ३५ साल के कम्युनिस्ट शासन ने पूरे बंगाल समेत कोलकाता को एक अलग पहचान दिलाई है। लंबे कार्यकाल तक पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री रह चुके कामरेड ज्योति बसु और मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजित राय भी आधुनिक बंगाल की शान व पहचान में शुमार हैं। वैसे तो सातवीं शताब्दी के आसपास पालवंश और बाद में सेनबंश के हिंदू शासकों ने जो भी सास्कृतिक पहचान बंग क्षेत्र को दिलाई उसी शासन क्षेत्र का पहले मुगलों ने और बाद में अंग्रेजों ने विस्तार किया। आधुनिक पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में प्राचीन कालीन हिंदू राजाओं खासतौर पर बल्लाल ने अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया। आठचाल और चारचाल शैली के इन मंदिरों में लक्ष्मीविलास मंदिर व अन्य मंदिरों के समूह बंगाल के हिंदू राजाओं के बेमिसाल स्मारक हैं। इसी कोटि में बर्दवान के आसपास के स्मारक और नदिया जिले में ध्वंश के कगार पर पहुंच रहा चैतन्य महाप्रभु का मंदिर भी आता है। चैतन्य के बारे में यह बताने की जरूरत नहीं भक्ति आंदोलन के उस युग में ऐसे समाजसुधारक की भुमिका निभाई जिसके कारण उन्हें महाप्रभु कहा जाने लगा। इन हिंदू राजाओं के पतन के बाद मुस्लिम शासन के तहत शासन व संस्कृति का मुख्य केंद्र मुर्शिदाबाद व ढाका हो गया। आधुनिक बंगाल का प्रादुर्भाव ठीक तरह से डच, पुर्तगालियों व फ्रांसीसियों के हुगली के चंदननगर में उपनिवेश स्थापित करने और बाद में इन्हीं उपनिवेशों पर ईस्ट इंडिया कंपनी के आधिपत्य के साथ शुरू होती है कोलकाता की कहानी। व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर कोलकाता इतिहास के पन्नों में ऐसे शहर के रूप में दर्ज है जहां आज भी बहस जारी है कि कोलकाता को किसने बसाया। जाब चार्नाक की कहानी पर भी सवाल उठ गया है। इसी सवाल पर यहां एक आलेख भी दे रहा हूं। बेदखल हुए जाब चार्नाक। यह पीडीएफ फार्म में है। इसे क्लिक करके पढ़ सकते हैं। साथ में अलग से सिर्फ संदर्भ के लिए कोलकाता का संक्षिप्त इतिहास भी अवलोकनीय है।

बंगाल का इतिहास

बंगाल पर इस्लामी शासन १३ विं शताब्दी से प्रारंभ हुआ तथा १६ विं शताब्दी में मुग़ल शासन में व्यापार तथा उद्योग का एक समृद्ध केन्द्र में विकसित हुआ। १५ विं शताब्दी के अन्त तक यहा यूरोपीय व्यापारियों का आगमन हो चुका था तथा १८ विं शताब्दी के अन्त तक यह क्षेत्र ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियन्त्रण में आ गया था। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का उद्गम यहीं से हुआ। १९४७ में भारत स्वतंत्र हुआ और इस्के साथ ही बंगाल मुस्लिम पूर्व बंगाल (जो बाद में बांग्लादेश बना) तथा हिंदू पश्चिम बंगाल में विभाजित हुआ। पश्चिम बंगाल भारत के उत्तर पूर्व मे स्थित एक राज्य है । इसके पड़ोसी राज्य नेपाल,सिक्किम,भूटान असम, बांग्लादेश, उड़ीसा, झारखंडऔर बिहार हैं। कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। जिसे पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

कोलकाता शहर का इतिहास

बंगाल के इतिहास से भी दिलचस्प है कोलकाता का इतिहास। 300 वर्ष से भी अधिक पुराना शहर। कवि और साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगौर, रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, जगदीश चन्द्र बोस और महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जन्मभूमि। एक ऐसा शहर जहां एशिया का अपने प्रकार का एक अनोखा 467 मीटर लंबा हावड़ा ब्रिज स्थित है। शानदार स्मारकों, दर्शनीय संग्रहालयों, भव्य मेंशनों और दोस्ताना लोगों का शहर कोलकाता।
भारत के सबसे बड़े शहर और प.बंगाल की राजधानी, कोलकाता ब्रिटिश शासनकाल में भारत की राजधानी रहा, 1911 में वे राजधानी को दिल्ली ले आए। पौराणिक कथा है कि कोलकाता का नाम तब पड़ा था जब सती ने अपने पिता द्वारा अपने पति भगवान शिव के अपमान के बाद आत्म-सम्मान के कारण खुद को स्वाहा कर लिया था। भगवान शिव को पहुंचने में देर हो गई, तब तक सती का शरीर जल चुका था। उन्होंने सती का जला हुआ शरीर उठाकर तांडव नृत्य आरंभ कर दिया। अन्य देवतागण नृत्य को रोकना चाहते थे, उन्होंने भगवान विष्णु से उन्हें मनाने को कहा। भगवान विष्णु ने सती के शरीर के 51 टुकड़े कर दिए, इस पर शिव ने अपना नृत्य रोक दिया। कहा जाता है कि सती का अंगूठा कोलकाता के दक्षिणी भाग में काली घाट में गिरा था। इस प्रकार, इस शहर को कालीकाता कहा गया जो आगे चलकर कोलकाता हो गया।
आधिकारिक रूप से इस शहर का नाम कोलकाता 1 जनवरी, 2001 को रखा गया। इसका पूर्व नाम अंग्रेजी में भले ही "कैलकटा' हो लेकिन बंगाल और बांग्ला में इसे हमेशा से कोलकाता या कोलिकाता के नाम से ही जाना जाता रहा है। सम्राट अकबर के चुंगी दस्तावेजों और पद्रहवीं सदी के बांग्ला कवि विप्रदास की कविताओं में इस नाम का बार बार उल्लेख मिलता है। लेकिन फिर भी नाम की उत्पत्ति के बारे में कई तरह की कहानी मशहूर है। इस शहर के अस्तित्व का उल्लेख व्यापारिक बंदरगाह के रूप में चीन के प्राचीन यात्रियों के यात्रा वृतांत और फारसी व्यापारियों के दस्तावेजों में भी उल्लेख है। महाभारत में भी बंगाल के कुछ राजाओं का नाम है जो कौरव सेना की तरफ से युद्ध में शामिल हुये थे। नाम की कहानी और विवाद चाहे जो भी हों इतना तो अवश्य तय है कि यह आधुनिक भारत के शहर में सबसे पहले बसने वाले शहरों में से एक है। इस शहर का इतिहास उतार-चढाव वाला रहा है। सबसे पहले यहाँ 1690 में इस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी "जाब चारनाक" ने अपने कंपनी के व्यापारियों के लिये एक बस्ती बसाई थी। 1698में इस्ट इंडिया कंपनी ने एक स्थानीय जमींदार से तीन गाँव (सूतानीति, कोलिकाता और गोबिंदपुर) खरीदा। अगले साल कंपनी ने इन तीन गाँवों का विकास प्रेसिडेंसी सिटीके रूप में करना शुरू किया। 1727 में इंग्लैंड के राजा जार्ज द्वतीय के आदेशानुसार यहाँ एक नागरिक न्यायालय की स्थापना की गयी। कोलकाता नगर निगम की स्थाप्ना की गयी और पहले मेयर का चुनाव हुआ। 1756 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कोलिकाता पर आक्रमण कर उसे जीत लिया। उसने इसका नाम "अलीनगर" रखा। लेकिन साल भर के अंदर ही सिराजुद्दौला की पकड़ यहाँ ढीली पड़ गयी और अंग्रेजों का इसपर पुन: अधिकार हो गया। 1772 में कोलकाता वारेन हेस्टिंग्स ने इसे ब्रिटिश शासकों की भारतीय राजधानी बना दी। कुछ इतिहासकार इस शहर की एक बड़े शहर के रूप में स्थापना की शुरुआत 1698 में फोर्ट विलियम की स्थापना से जोड़कर देखते हैं। 1858 से 1912तक कोलकाता भारत में अंग्रेजो की राजधानी बनी रही।

स्वाधीनता आंदोलन में भूमिका
ऐतिहासिक रूप से कोलकाता भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के हर चरण में केन्द्रीय भूमिका में रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ साथ कई राजनैतिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों जैसे "हिन्दू मेला" और क्रांतिकारी संगठन "युगांतर" , "अनुशीलन" इत्यादी की स्थापना का गौरव इस शहर को हासिल है। प्रांरभिक राष्ट्रवादी व्यक्तित्वों में अरविंद घोष, इंदिरा देवी चौधरानी, विपिनचंद्र पाल का नाम प्रमुख है। आरंभिक राष्ट्रवादियों के प्रेरणा के केन्द्र बिन्दू बने रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने व्योमेश चंद्र बैनर्जी और स्वराज की वक़ालत करने वाले पहले व्यक्ति सुरेन्द्रनाथ बनर्जी भी कोलकाता से ही थे। 19 वी सदी के उत्तरार्द्ध और 20 वीं शताब्दी के प्रांभ में बांग्ला साहित्यकार बंकिमचंद्र चटर्जी ने बंगाली राष्ट्रवादियों को बहुत प्रभावित किया। इन्हीं का लिखा आनंदमठ में लिखा गीत वन्दे मातरम आज भारत का राष्ट्र गीत है। सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजो को काफी साँसत में रखा। इसके अलावा रविन्द्रनाथ टैगोर से लेकर सैकड़ों स्वाधीनता के सिपाही विभिन्न रूपों में इस शहर में मौजूद रहे हैं।

1757 के बाद से इस शहर पर पूरी तरह अंग्रेजों का प्रभुत्व स्थापित हो गया और 1850 के बाद से इस शहर का तेजी से औद्योगिक विकास होना शुरु हुआ खासकर कपड़ों के उद्योग का विकास नाटकीय रूप से यहाँ बढा हलाकि इस विकास का असर शहर को छोड़कर आसपास के इलाकों में कहीं परिलक्षित नहीं हुआ। 5 अक्टूबर 1864 को समुद्री तूफान (जिसमे साठ हजार से ज्यादा लोग मारे गये) की वजह से कोलकाता में बुरी तरह तबाही होने के बावजूद कोलकाता अधिकांशत: अनियोजित रूप से अगले डेढ सौ सालों में बढता रहा और आज इसकी आबादी लगभग 14 मिलियन है। कोलकाता 1980से पहले भारत की सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर था, लेकिन इसके बाद मुंबई ने इसकी जगह ली। भारत की आज़ादी के समय 1947 में और 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद "पूर्वी बंगाल" (अब बांग्लादेश ) से यहाँ शरणार्थियों की बाढ आ गयी जिसने इस शहर की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह झकझोरा।

पुनर्जागरण और कोलकाता

ब्रिटिश शासन के दौरान जब कोलकाता एकीकृत भारत की राजधानी थी, कोलकाता को लंदन के बाद ब्रिटिश साम्र्याज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता था। इस शहर की पहचान महलों का शहर, पूरब का मोती इत्यादि के रूप में थी। इसी दौरान बंगाल और खासकर कोलकाता में बाबू संस्कृति का विकास हुआ जो ब्रिटिश उदारवाद और बंगाली समाज के आंतरिक उथल पुथल का नतीजा थी जिसमे बंगाली जमींदारी प्रथा हिंदू धर्म के सामाजिक, राजनैतिक, और नैतिक मूल्यों में उठापटक चल रही थी। यह इन्हीं द्वंदों का नतीजा था कि अंग्रेजों के आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों में पढे कुछ लोगों ने बंगाल के समाज में सुधारवादी बहस को जन्म दिया। मूल रूप से "बाबू" उन लोगों को कहा जाता था जो पश्चिमी ढंग की शिक्षा पाकर भारतीय मूल्यों को हिकारत की दृष्टि से देखते थे और खुद को ज्यादा से ज्याद पश्चिमी रंग ढंग में ढालने की कोशिश करते थे। लेकिन लाख कोशिशों के बावज़ूद जब अंग्रेजों के बीच जब उनकी अस्वीकारय्ता बनी रही तो बाद में इसके सकारत्म परिणाम भी आये, इसी वर्ग के कुछ लोगो ने नयी बहसों की शुरुआत की जो बंगाल के पुन्रजागरण के नाम से जाना जाता है। इसके तहत बंगाल में सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक सुधार के बहुत से अभिनव प्रयास हुये और बांग्ला साहित्य ने नयी ऊँचाइयों को छुआ जिसको बहुत तेजी से अन्य भारतीय समुदायों ने भी अपनाया।

आधुनिक कोलकाता

कोलकाता भारत की आजादी और उसके कुछ समय बाद तक एक समृद्ध शहर के रूप में स्थापित रहा लेकिन बाद के वर्षों में जनसँख्या के दवाब और मूलभूत सुविधाओं के आभाव में इस शहर की सेहत बिगड़ने लगी। 1960 और 1970 के दशकों में नक्सलवाद का एक सशक्त आंदोलन यहाँ उठ खड़ा हुआ जो बाद में देश के दूसरे क्षेत्रों में भी फैल गया। 1977 के बाद से यह वामपंथी आंदोलन के गढ के रूप में स्थापित हुआ और तब से इस राज्य में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का बोलबाला है और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं बुद्धदेव भट्टाचार्य।

नक्सलवाद

आधुनिक बंगाल का जिक्र नक्सली आंदोलन के जिक्र के बिना अधूरा माना जाएगा। नक्सलवाद कम्युनिस्ट क्रांतिकारियों के उस आंदोलन का अनौपचारिक नाम है जो भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ। नक्सल शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के छोटे से गाँव नक्सलबाड़ी से हुआ है जहाँ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने 1967 मे सत्ता के खिलाफ़ एक सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की थी। मजुमदार चीन के कम्युनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बहुत बड़े प्रशंसकों में से थे और उनका मानना था कि भारतीय मज़दूरों और किसानों की दुर्दशा के लिये सरकारी नीतियाँ जिम्मेवार हैं जिसकी वजह से उच्च वर्गों का शासन तंत्र और परिणामस्वरुप कृषितंत्र पर दबदबा हो गया है; और यह सिर्फ़ सशस्त्र क्रांति से ही ख्त्म किया जा सकता है। 1967 में "नक्सलवादियों" ने कम्युनिस्ट क्रांतिकारियों की एक अखिल भारतीय समन्वय समिति बनाई और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अलग हो गये और सरकार के खिलाफ़ भूमिगत होकर सशस्त्र लड़ाई छेड़ दी। 1971 में एक आंतरिक विद्रोह जिसके अगुआ सत्यनारायण सिंह थे। मजुमदार की मृत्यु के बाद इस आंदोलन की बहुत सी शाखाएँ हो गयीं और आपस में प्रतिद्वंदिता भी करने लगीं। आज कई नक्सली संगठन वैधानिक रूप से स्वीकृत राजनीतिक पार्टियाँ बन गयी हैं और संसदीय चुनावों में भाग भी लेती है। लेकिन बहुत से संगठन अब भी छद्म लड़ाई में मशगूल हैं। नक्सलवाद की सबसे बड़ी मार आँधर प्रदेश, छत्तीसगढ, उड़ीसा, झारखंड, और बिहार को झेलनी पड़ रही है।

Friday, 21 December 2007

त्यौहारों का संविधान - मजहब बैर नहीं सिखाता

कल ईद पर मुसलमान भाईयों से गायों की बलि न देने की देवबंद की शीर्ष मुसलिम संस्था की अपील सांप्रदायिक भाईचारे की राह में अच्छी कोशिश मानी जानी चाहिए। सच में त्यौहार भाईचारे बढाने के बेमिशाल माध्यम हैं मगर सियासी चालों ने त्यौहारों की चमक को फीका कर दिया है। हममें से कोई नहीं चाहता कि किसी मजहब से हमारी कोई अनबन हो। पर क्यों हो जाता है ऐसा कि हम एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। कहीं गोधरा हो जाता है तो कहीं इससे भी भयानक दंगे। कोई रहनुमा मोदी पैदा हो जाता है तो कोई दूसरी कौम का नायक। इनहें मिलते हैं सियासी फायदे मगर आमलोगों का सुखचैन छिन जाता है। कोई मजहब बैर नहीं सिखाता, यह हम आप सभी जानते हैं फिर क्यों किसी के बहकावे में आ जाते हैंलोग। फिर भी हमारी ये दूरियां जिस भी वजह से आईँ हों इनहें मिटा सकते हैं हमारे त्योहार। क्यों कि त्योहार कभी सांप्रदायिक नहीं होते। आपसी मेलजोल के सिद्धांत पर बने हैं सभी त्योहार। इनका यही संविधान है। और त्योहारों के संविधान को मानें तो मिट सकती हैं दुरियां और फासले। मैंने त्यौहारों के इसी संविधान की पड़ताल की है। यह लेख यूनिनागरी में नहीं है इसलिए इसे पीडीएफ फार्म में दे रहा हूं। लेख पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...